Link copied to clipboard!
Shikhar Punj
Company Logo
Monday, 19 October 2026

News Details

इंदौर में सड़क पर जा रहे प्रॉपर्टी कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत

December 2, 2025 Breaking News 113 views
शिखरपुंज इंदौर।

इंदौर में सड़क पर जा रहे प्रॉपर्टी कारोबारी को हार्ट अटैक आ गया। पल भर में उसकी मौत हो गई। वह स्कूटी का टायर पंक्चर होने पर उसे धक्का देकर ले जा रहा था। इसी दौरान वह अचानक गिरा और फिर नहीं उठा। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह 11 बजे जनता क्वार्टर क्षेत्र निवासी विनीत कुचेकर (27) अपनी स्कूटी का पंक्चर ठीक कराने जा रहा था। रास्ते में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसने गाड़ी का स्टैंड लगाने की कोशिश की और वहीं गिर पड़ा।

मौके पर मौजूद लोगों ने उसे संभाला। सीपीआर दी गई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद परिवार को सूचना दी गई। उसे फौरन नजदीक के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया। मौत का कारण हार्ट अटैक सामने आया है।