News Details
रायसेन नगर पालिका में 6 एल्डरमैन नियुक्त, जगदीश अहिरवार सहित छह नामों को मिली जिम्मेदारी
रायसेन। नगर पालिका एवं नगर परिषद चुनावों से पहले नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा विभिन्न निकायों में एल्डरमैनों की नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी क्रम में रायसेन नगर पालिका परिषद में भी छह एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं, जिनका उद्देश्य नगर के विकास कार्यों एवं परिषद की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाना है।
नियुक्त एल्डरमैनों में अनुसूचित मोर्चा के वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश अहिरवार, महिला नगर मंडल अध्यक्ष हेमलता रघुवंशी, लखन चक्रवर्ती, सनी खत्री, भुवनेश्वर कुशवाहा तथा सुरेश कुशवाहा शामिल हैं। वहीं सूत्रों से बताया गया है कि यह नियुक्तियां सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुराम चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जमना सेन के मार्गदर्शन में की गई हैं। नवनियुक्त एल्डरमैनों ने अपनी नियुक्ति पर वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नगर के विकास एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

×