Link copied to clipboard!
Shikhar Punj
Company Logo
Wednesday, 3 June 2026

News Details

पुलिस,आबकारी और खाद्य औषधि विभाग के संयुक्त टीम ने किया ढाबो का औचक निरीक्षण

May 21, 2026 Breaking News 102 views
अमित सोनी रायसेन।
रायसेन जिले के थाना उमरागंज और औबेदुल्लागंज ब्लाक अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में संचालित हो रहे हाईवे पर ढावों का पुलिस, आबकारी और खाद्य विभाग ने संयुक्त की टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में आबकारी विभाग के गौरव भद्रसेन,उमरावगंज थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह खाद्य अधिकारी धर्मेंद्र जी सहित अपने दल बल के साथ ढाबों पर पहुंचे। वही आबकारी और पुलिस विभाग ने आपत्तिजनक सामग्री अवैध शराब की बारीकी से जांच पड़ताल की लेकिन कोई भी सफलता नहीं मिली। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था और आपत्तिजनक सामग्री दिखाई नहीं दी। वहीं खाद्य विभाग ने ढाबों के रसोई घर का बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए महाकाल ढाबा से खाद्य तेल और रोटी बनाने वाले आटे का सैंपल पैक किया। इसके बाद संयुक्त टीम न्यू इंद्रप्रस्थ ढाबा पहुंची वहां पर भी पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने भी बारीकी से जांच पड़ताल की। उपस्थिति लोगों से भी पूछताछ की लेकिन वहां बताया गया कि किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री और शराब का विक्रय नहीं किया जाता है तभी रसोई घर में पहुंचकर खाद्य विभाग ने जांच पड़ताल की और तुवर की दाल और आटे का सैंपल पैक किया। इसी के साथ एक अन्य ढाबे पर भी पहुंचा दल को किसी भी प्रकार की कोई भी अव्यवस्थाएं देखने को नहीं मिली। आपको बतादें कि पहली बार एक साथ तीनों विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मार कार्रवाई की। लेकिन किसी भी प्रकार की अव्यवस्थाएं और आपत्तिजनक सामग्री प्राप्त नहीं हुई। वहीं महाकाल ढाबा पर ठंडा पेयजल की निशुल्क व्यवस्था और साफ सफाई विशेष रूप से देखने को मिली। न्यू इंद्रप्रस्थ ढाबे पर ठंडा मटके का पानी निकलने वाले राहगिरो को छांव की भी व्यवस्था नि:शुल्क की गई है। वही एक होदी भी बनाई गई है जिससे मवेशियों को गर्मी के दिनों मे पानी मिल सके और साफ सफाई की भी पूर्णता ध्यान रखने को खाद्य अधिकारी द्वारा कहा गया है। वहीं कुछ सब्जियों जो गर्मी के समय में खराब हो जाती है उनको नष्ट कराया गया पनीर को भी नष्ट किया गया। और विशेष साफ सफाई का ध्यान रखने को कहा गया है।