Link copied to clipboard!
Shikhar Punj
Company Logo
Sunday, 19 July 2026

News Details

रायसेन को जल्द ही मध्य प्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री का मिल सकता है प्रतिनिधित्व

June 23, 2026 Breaking News 34 views
रायसेन।
राजनीतिक गलियारों में सांची विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी का नाम संभावित दावेदारों में प्रमुखता से चर्चा में है। हाल ही में प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हुई हैं और कई राजनीतिक सूत्र संभावित नए चेहरों की चर्चा कर रहे हैं। रायसेन जिले का प्रदेश की राजनीति में हमेशा महत्वपूर्ण स्थान रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में रायसेन जिले को एक समय तीन-तीन मंत्रियों का प्रतिनिधित्व प्राप्त था। वर्तमान में जिले के लोगों को मंत्रिमंडल में मजबूत प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद है। यदि मंत्रिमंडल विस्तार होता है तो डॉ. प्रभुराम चौधरी का अनुभव, संगठन में सक्रिय भूमिका और क्षेत्रीय पकड़ उन्हें मजबूत दावेदार बनाती है। हालांकि अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री मोहन यादव और पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।