Link copied to clipboard!
Shikhar Punj
Company Logo
Wednesday, 3 June 2026

News Details

बरेली-पिपरिया रोड पर बना नयागांव पुल गिरा 4 लोग घायल

December 1, 2025 Breaking News 130 views
रायसेन जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। बरेली-पिपरिया रोड पर बना नयागांव पुल अचानक से भरभरा कर गिर गया। हादसे में में चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब पुल गिरा उस समय यातायात चालू था। पुल के ऊपर से वाहन गुजर रहे थे। पुल टूटने की वजह से पूरी सड़क पर यातायात बंद कर दिया गया है। सभी घायलों को बरेली के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त दो मोटरसाइकिल पुल से गुजर रही थीं। पुल के साथ ये भी नीचे आ गिरी। इनमें से एक सिहोर जिले के रहने वाले हैं वहीं दूसरे बरेली के निवासी बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर जैत जिला सीहोर के निवासी सवार थे और दूसरी बाइक पर बरेली धोखेड़ा के दो निवासी सवार थे।
पुल के नीचे निर्माण कार्य चल रहा था। कई मजदूर काम कर रहे थे। पुल को ढहता देख मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि मजदूर समय रहते हट गए।

उधर, कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिवार में कहा कि निर्माण कार्य चलने के बावजूद पुल पर ट्रैफिक नहीं रोका गया। इसे डायवर्ट भी नहीं किया गया। ये गंभीर मामला है। जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने कहा- रोड टूट रही हैं, पुल गिर रहे हैं। ये सरकार में भ्रष्टाचार का उदाहरण है। केंद्रीय कृषि मंत्री के क्षेत्र में ऐसी घटना हो रही है ये सरकार के सुशासन पर सवाल खड़े करता है।
रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पुल का निर्माण 1980 में हुआ था। पुल की लंबाई करीब 120 फीट है और चौड़ाई 25 फीट है। स्टेट हाईवे पर बना यह पुल रायसेन जिले के बरेली और पिपरिया को जोड़ता था।