News Details
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला बैठक संपन्न जिला प्रभारी राजेश्वर सेन का हुआ प्रथम दमोह आंदोलन
प्रवीण जैन दमोह। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिला प्रभारी राजेश्वर सेन के प्रथम दमोह नगर आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला प्रभारी रामेश्वर सेन, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, जिला सह कार्यालय मंत्री दिलीप चौरसिया, छतरपुर जिला प्रभारी मनीष सोनी, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया एवं दमयंती नगर मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेयी मंचासीन रहे।
बैठक के पूर्व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। तत्पश्चात जिला प्रभारी राजेश्वर सेन का पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
रामेश्वर सेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछड़ा वर्ग के सभी समूहों को संगठन में विशेष महत्व देते हुए विभिन्न दायित्व प्रदान किए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पिछड़ा वर्ग से आते हैं, यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है। भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों के लोगों को एक माला के समान एक साथ पिरोकर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करती है। आजादी के बाद से राष्ट्र, धर्म, संस्कृति और विकास के लिए निरंतर कार्य करने वाली एकमात्र भाजपा प्रमुख राजनीतिक दल है
जिला उपाध्यक्ष संजय सेन ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है। कार्यकर्ताओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
मनीष सोनी ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से होती है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता समाज के बीच निरंतर संपर्क एवं संवाद स्थापित करते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाएं।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने कहा कि मोर्चा जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
बैठक का संचालन रीतेश सोनी एवं आभार प्रकट अभिषेक राय ने किया
बैठक में अभिषेक राय, अरुण सोनी, कृष्णा राज, संतोष रोहित, पंकज जड़िया, प्रीतम चौकसे, नर्मदा पटेल, सौरभ विश्वकर्मा डेंजर, रीतेश सोनी, हरि रजक, निक्की सेन, अरविंद रजक, प्रेम सिंह, अनूप सिंह, अखिलेश ठाकुर, नितिन विश्वकर्मा, दीपक केशरवानी, नरेंद्र पटेल, गोलू साहू, मुकेश नामदेव सहित पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

×