Link copied to clipboard!
Shikhar Punj
Company Logo
Wednesday, 2 September 2026

News Details

शराब सप्लाई से मना करने पर युवक से मारपीट, 7 पर केस दर्ज - 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी

July 19, 2026 Breaking News 531 views
सोहागपुर। पिपरिया में शराब सप्लाई करने से मना करने पर 7 लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे जबरन उठा लिया था। मामले में सोहागपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है।

*क्या है पूरा मामला*
थाना सोहागपुर में दर्ज FIR क्रमांक 446/2026 के अनुसार फरियादी *राजा पिता हरिवंश कहार, 22 वर्ष, निवासी टावर मोहल्ला, लोहिया वार्ड, पिपरिया* ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है।

दिनांक *18/07/26 की शाम करीब 07:00 बजे* वह अपने मित्र गोली धोबी के साथ मोटर साइकिल से शोभापुर रोड स्थित हनुमान दादा की मढ़िया के पास जा रहा था। तभी एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी आई। उसमें से 5 लोग उतरे और उसका रास्ता रोक लिया।

आरोपियों ने कहा कि "तुम लोग राहुल जसवाल की शराब सप्लाई करते हो"। राजा ने मना किया तो सभी ने उसे घेर लिया। इसी दौरान आरोपी राजा को गाली देते हुए बोले कि हम पिपरिया शराब ठेकेदार के आदमी हैं।

*जबरन उठाकर ले गए, वीडियो भी बनाया*
फरियादी के अनुसार आरोपियों ने अपना नाम बलवंत सिंह रावत, गब्बर सिंह रावत, शशि सिंह, राजकुमार झारिया, रोहित मिश्रा, मनीष उर्फ देवेन्द्र राव और शिवा यादव बताया। सभी पिपरिया के निवासी हैं।

आरोप है कि गब्बर सिंह ने राजा को दो थप्पड़ मारे। जब उसका दोस्त गोली डरकर भाग गया तो शिवा यादव और मनीष उर्फ देवेन्द्र राय ने भी उससे मारपीट की। आरोपियों ने राजा को जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर शोभापुर रोड स्थित ऑफिस ले गए। वहां 2-3 घंटे बंधक बनाकर रखा।

आरोपियों ने मंदिर के थोड़ा आगे ले जाकर रोड पर उसका वीडियो भी बनाया और कहा "जैसा बोलता है वैसा ही बोलना"। साथ ही धमकी दी कि यदि पुलिस को बताया तो जान से खत्म कर देंगे और 34(2) का झूठा केस लगा देंगे।

इसके बाद आरोपी राजा को बिठाकर पिपरिया थाने ले गए। वहां से मौका पाकर राजा पुलिस को पूरी घटना बताकर सोहागपुर थाना पहुंचा।

*5 गिरफ्तार, 2 फरार*
पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर *बलवंत सिंह रावत, गब्बर सिंह रावत, शशि सिंह, राजकुमार झारिया, रोहित मिश्रा, मनीष उर्फ देवेन्द्र राय , शिवा यादव* सभी निवासी पिपरिया के खिलाफ धारा *126(2), 296(बी), 115(2), 140(3), 351(3)(3)(5) बीएनएस* के तहत प्रकरण दर्ज किया था।

*सोहागपुर थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी* ने बताया कि "मामले में तत्काल प्रकरण दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष 2 आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पीड़ित का मेडिकल कराया गया है"कार्यवाही उपनिरीक्षक राहुल पटेल कर रहे हैं।

---